होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

व्यायाम शिक्षक पी.एस. राजपूत निलंबित

akvlive.in

Published

डिंडौरी।  वनाधिकार अधिनियम 2006 नियम 2008 के अंतर्गत वनग्राम सिमरधा विकासखंड समनापुर में 26 अप्रैल 2025 को एक महत्वपूर्ण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य वनाधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु गठित टास्क फोर्स की उपस्थिति में प्रगति की समीक्षा करना था। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन के मंत्री, जनजातीय कार्य विभाग के प्रमुख सचिव, तथा अनेक गणमान्य जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सम्मिलित हुए।

इस आयोजन के सफल संचालन हेतु जनजातीय कार्य विभाग की ओर से प्रतिनिधित्व कर रहे पी.एस. राजपूत, व्यायाम शिक्षक (मूलतः माध्यमिक शिक्षक वर्ग-2 सेवा श्रेणी-संवर्ग तृतीय अराजपत्रित) द्वारा कार्यक्रम में लापरवाही बरती गई। आदेश में उल्लेख किया गया है कि राजपूत का यह कृत्य मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के विपरीत है तथा शासकीय कर्तव्यों में घोर स्वेच्छाचारिता का परिचायक है। कलेक्टर मारव्या द्वारा जारी आदेश के अनुसार, पी.एस. राजपूत को मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम-1966 के नियम-9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी, शहपुरा रहेगा तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह sभत्ता देय होगा।

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..