—Advertisement—

नवाचारी शिक्षकों को मिला अटल शिक्षा रत्न और गिजुभाई सम्मान

एडीटर: Chetram Rajpoot April 28, 2025

—Advertisement—

विद्यालयों में रचा आनंद का माहौल

डिंडौरी।  जिले के शिक्षक संदर्भ समूह द्वारा विद्यालयों को आनंद घर बनाने वाले नवाचारी एवं रचनात्मक शिक्षकों को अटल शिक्षा रत्न सम्मान एवं गिजुभाई शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती जी के पूजन वंदन तथा गिजुभाई के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। राज्य समन्वयिका उमा उपाध्याय ने समूह के उद्देश्य और गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि यह समूह शिक्षकों का नवाचार और रचनात्मकता को बढ़ावा देने वाला मंच है।

जिला समन्वयिका सुनीता नामदेव ने समूह की कार्यप्रणाली को बताते हुए कहा कि हमारा प्रयास भयमुक्त और आनंदपूर्ण विद्यालय वातावरण तैयार करना है, जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके। समूह के संरक्षक संजय तिवारी ने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे आत्म-सम्मान और आत्म-संतुष्टि के लिए कार्य करें तथा बच्चों को उनकी रुचियों के अनुरूप सीखने के अधिक से अधिक अवसर दें। इस अवसर पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर आधारित प्रश्न बैंक तैयार करने वाले शिक्षकों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन राज्य समन्वयिका उमा उपाध्याय द्वारा किया गया। इस आयोजन में जिले भर के लगभग 50 शिक्षकों ने सहभागिता कर सम्मान प्राप्त किया।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment