—Advertisement—

पूर्व पीएम डॉक्टर मनमोहन सिंह के निधन पर महिला कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि 

एडीटर: Chetram Rajpoot December 27, 2024

—Advertisement—

डिंडौरी न्यूज़। महिला कांग्रेस डिंड़ौरी जिलाध्यक्ष संतोषी रामजी साहू और महिला पदाधिकारियों के द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन जिला मुख्यालय पर रखा गया। सर्व प्रथम महिलाओं के द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी के तैलियचित्र पर फूल माला अर्पित किया गया तत्पश्चात दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई।
महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी 92 वर्ष के थे। उनका जन्म 26 सितम्बर 1932 को गाँव गाह, चकवाल ज़िला, पंजाब, भारत में हुआ था। वे भारत गणराज्य के 13 वें प्रधानमन्त्री थे। साथ ही साथ वे एक अर्थशास्त्री भी थे। लोकसभा चुनाव 2009 में मिली जीत के बाद वे जवाहरलाल नेहरू के बाद भारत के पहले ऐसे प्रधानमन्त्री बने, जिनको पाँच वर्षों का कार्यकाल सफलता पूर्वक पूरा करने के बाद लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने का अवसर मिला था। एक मुश्किल दौर में वित्त मंत्री रहे तब भारत को वैश्विक मंदी के आर्थिक संकट से उबारा था ।
 प्रधानमंत्री के तौर पर हक़ आधारित व्यवस्था की नींव रखी सौ दिन काम का हक़ मनरेगा में, सूचना का हक़ , शिक्षा और खाद्य सुरक्षा हक़, किसान का बहत्तर हज़ार करोड़ का कर्ज माफ भूमि अधिग्रहण में उनकी सहमति और मुआवजे का हक़ वनाधिकार और वनोपज पर न्यूनतम समर्थन मूल्य घरेलू हिंसा विरोधी कानून बलात्कार पर सख्त कानून अर्थ व्यवस्था को मजबूत करते हुए 8 फिसदी विकास दर 13 करोड़ बच्चों को मध्यान भोजन, ऊर्जा क्रांति के लिए प्रयास, राजनीति में शालीनता शुचिता सहृदयता के प्रतीक थे। उनका जाना देश के लिए अपूर्णीय क्षति हैं उन्हें मैं भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करती हूँ।  श्रद्धांजलि सभा में ऊषा बर्मन, सबनम बेगम, रमजान बी, रोशनी, रेखा, पूनम कच्छवाहा, मालती कच्छवाहा, सरोज बेलिया, उर्मिला बनवासी, ममता बर्मन, श्यामा यादव, सरस्वती यादव उपस्थित रहीं।

एडीटर

Chetram Rajpoot

वर्ष 2010 से जमीनी स्तर पर खोजी पत्रकारिता कर रहे हैं, भेदभाव से परे न्याय, समानता, भाईचारा के बुनियादी उसूलों के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज शासन - प्रशासन तक पहुंचाने प्रतिबद्ध हैं।...