—Advertisement—

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा स्टेच्यु परिसर में आयोजित होगा जनजातीय गौरव दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम

एडीटर: Chetram Rajpoot November 14, 2024

—Advertisement—

 डिंडौरी, 14 नवम्बर 2024 |  धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उनके अभूतपूर्व योगदान और जनजातीय लोगों के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति और उपलब्धियों का उत्सव मनाने और याद करने के लिए प्रतिवर्ष 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाता है। इसी क्रम में भगवान बिरसा मुंडा स्टेच्यु परिसर झुरकी टोला पुरानी डिंडौरी में 15 नवंबर 2024 को प्रातः 9.30 बजे से भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथियों के द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा।

इसके बाद कन्या पूजन एवं दीप प्रज्जवलन कर जनजातीय गौरव दिवस मेगा इवेंट का शुभारंभ किया जाएगा। कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। जनजातीय गौरव दिवस के राष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाएगा। कार्यक्रम में अतिथियों के उद्बोधन पश्चात हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया जाएगा। साथ ही विभागीय योजनाओं की प्रदर्शनी लगायी जाएगी, जिसका कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथिगण अवलोकन करेंगे।

 

एडीटर

Chetram Rajpoot

वर्ष 2010 से जमीनी स्तर पर खोजी पत्रकारिता कर रहे हैं, भेदभाव से परे न्याय, समानता, भाईचारा के बुनियादी उसूलों के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज शासन - प्रशासन तक पहुंचाने प्रतिबद्ध हैं।...