—Advertisement—

नम आंखों से भक्तों ने मां आदि शक्ति को दी विदाई, विसर्जन में उमड़ा जन सैलाब

एडीटर: Chetram Rajpoot October 15, 2024

—Advertisement—

Slide 1
Slide 2
Slide 3

 

शहपुरा।  ग्राम लालपुर,देवगांव मिढलेशवर माया धाम में परंपरागत माता जगत जननी की विजयादशमी के मौके पर भक्तों ने नम आंखों के साथ मां आदिशक्ति को विदा किया। शारदीय नवरात्र के 12 वें दिनों के अनुष्ठान के बाद सोमवार को जब माता के विदाई की बेला आई, तो मां से दूर होने का गम कमोबेश हर भक्तों के अश्रुपूरित आंखें स्पष्ट बता रही थी।

WhatsApp

इस दौरान श्रद्धालुओं ने काफी मायूसी के साथ माता को विदा किया। वहीं विजयादशमी उत्सव को लेकर रायपुरा,लालपुर देवगांव मिढलेशवर माया धाम में मां की अंतिम विदाई के दौरान उमड़ पड़ा। अश्रुपूरित भक्तों की आंखे अंतिम विदाई के दौरान माता से सुख-समृद्धि और निरोग रहने की कामना की गई है। स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा को नम आंखों से विदाई दी गई प्रतिमा विसर्जन के दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

 

 

WhatsApp

एडीटर

Chetram Rajpoot

वर्ष 2010 से जमीनी स्तर पर खोजी पत्रकारिता कर रहे हैं, भेदभाव से परे न्याय, समानता, भाईचारा के बुनियादी उसूलों के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज शासन - प्रशासन तक पहुंचाने प्रतिबद्ध हैं।...