—Advertisement—

डिंडौरी जिले की महिलाओं ने एक बार फिर अपनी प्रसिद्धि राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाई है: मन की बात में बोले पीएम मोदी

एडीटर: Chetram Rajpoot September 29, 2024

—Advertisement—

Contact on WhatsApp

 

डिंडौरी न्यूज़। पीएम मोदी ने अपने मन की बात में रयपुरा गांव की महिलाओं का उल्लेख किया है, जो इन महिलाओं सहित संपूर्ण जिले के लिए गौरव का पल है।

रयपुरा की महिलाओं के लिए यह गौरव भरा पल उनकी सालों की मेहनत का परिणाम है, रयपुरा गांव की महिलाओं ने आत्मनिर्भरता की मिसाल कायम की है, महिलाओं ने गांव में तालाब का बेहतर उपयोग किया है और मछली पालन का व्यवसाय शुरू कर अच्छी आमदनी प्राप्त कर रही हैं। रयपुरा गांव के इस तालाब की देखभाल करते हुए महिलाओं ने तालाब से अपनी आर्थिक उन्नति की है,सिंचाई के लिए बने इस तालाब पर उन्होंने मछली पालन का काम शुरू किया और 10 हेक्टेयर के तालाब से जो उत्पादन हुआ उससे अच्छी खासी आय प्राप्त कर रही हैं। शारदा महिला स्व सहायता समूह अध्यक्ष शारदा धुर्वे व्यवसाय से उत्साहित हैं।

शारदा महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं ने आत्मनिर्भरता के लिए स्वयं प्रयास किया और अन्य महिलाओं के लिए मिसाल कायम की। महिलाएं आज गांव में तालाब की देखरेख करती हैं, खेती का काम करती हैं वहीं जिला मुख्यालय में खुद फिश पार्लर का संचालन भी कर रही हैं जो अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा है। प्रधानमंत्री ने इन महिलाओं की सराहना करते हुए इनकी चर्चा मन की बात में की है जो गौरव का विषय है।

एडीटर

Chetram Rajpoot

वर्ष 2010 से जमीनी स्तर पर खोजी पत्रकारिता कर रहे हैं, भेदभाव से परे न्याय, समानता, भाईचारा के बुनियादी उसूलों के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज शासन - प्रशासन तक पहुंचाने प्रतिबद्ध हैं।...