—Advertisement—

बीजेपी संगठन की सदस्यता दिलाने द्वार द्वार पहुँच रहें जिलाध्यक्ष अवधराज बिलैया

एडीटर: Chetram Rajpoot September 12, 2024

—Advertisement—

डिंडौरी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के निर्देशानुसार संभागीय प्रभारी व प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार जिला प्रभारी गिरीश द्विवेदी मार्गदर्शन में व भाजपा जिला अध्यक्ष अवध राज बिलैया के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जिले के 655 मतदान केदो में लगातार सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा वार्ड नंबर 4 में स्थित सब्जी मंडी की दुकानों में वृहत सदस्यता अभियान भाजपा जिला अध्यक्ष अवध राज बिलैया के द्वारा चलायागया।सभी सब्जी व्यापारियों, फल-फूल व्यापारियों  के पास जाकर भाजपा की सदस्यता कराई ।इसके साथ ही वार्ड नंबर 5 में घर-घर जाकर एवं  भाजपा कार्यालय में  भारतीय जनता पार्टी की केंद्र एवं राज्य  सरकार की योजनाओं से अवगत कराते हुए भाजपा की सदस्यता ग्रहण दिलाई।
भाजपा जिलाध्यक्ष अवध राज बिलैया ने सदस्यता अभियान के दौरान बताया कि हमारी सरकार लगातार चार वर्ग गरीब,महिला,युवा,किसान के हित में निरंतर कार्य कर रही है हम उन्हीं योजनाओं को लेकर घर-घर संपर्क करते हुए भाजपा की सदस्यता अभियान कर रहे हैं और पार्टी की विचारधारा से अवगत करा रहे हैं। इस सदस्यता अभियान के दौरान वरिष्ठ नेता सुरेंद्र दुबे,मानबहादुर सिंह, जिला कार्यालय मंत्री पुनीत जैन जिला सोशल मीडिया सह संयोजक अविनाश सिंह सैनी,परसराम पाराशर,दुर्गेश जोगी,अमर सिंह धुर्वे सहित बड़ी संख्या में  पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण मौजूद है।

एडीटर

Chetram Rajpoot

वर्ष 2010 से जमीनी स्तर पर खोजी पत्रकारिता कर रहे हैं, भेदभाव से परे न्याय, समानता, भाईचारा के बुनियादी उसूलों के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज शासन - प्रशासन तक पहुंचाने प्रतिबद्ध हैं।...