डिंडौरी। आम आदमी पार्टी (आप) जिला डिंडौरी की मासिक जिला कार्यकारिणी बैठक शनिवार को स्थानीय रेस्ट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में जिले भर से पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर संगठन को मजबूत बनाने, सदस्यता अभियान को गति देने और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तार से मंथन किया।
बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन के जनाधार का विस्तार, बूथ स्तर तक पार्टी की मजबूती तथा आमजन से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने की कार्ययोजना तैयार करना रहा। पदाधिकारियों ने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में पार्टी की सक्रियता बढ़ाने, नए सदस्यों को जोड़ने और प्रत्येक गांव व वार्ड तक संगठन को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि आम आदमी पार्टी शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सड़क, पेयजल और भ्रष्टाचार जैसे जनसरोकारों के मुद्दों पर लगातार संघर्ष करती रही है और आगे भी जनता की आवाज बनकर कार्य करती रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इस दौरान आगामी दिनों में व्यापक जनसंपर्क अभियान, सदस्यता विस्तार कार्यक्रम और विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर आंदोलनात्मक गतिविधियां आयोजित करने पर भी सहमति बनी। बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को जिले के प्रत्येक गांव और वार्ड तक पहुंचाने तथा आम जनता के बीच पार्टी की उपस्थिति को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष (एसटी विंग) झनकलाल टेकाम, जिला अध्यक्ष एडवोकेट निर्मल कुमार साहू, उपाध्यक्ष एडवोकेट विनय कुमार झारिया, सुदीव माधवी, दिलीप कुमार धनंजय एवं कामराज परस्ते, जिला सचिव प्रहलाद परस्ते, जिला सह सचिव एडवोकेट कैलाश मरावी, जिला मीडिया प्रमुख लीलाराम साहू, सोशल मीडिया प्रभारी शारदा नामदेव, एसटी विंग जिला अध्यक्ष एडवोकेट महेंद्र कुशराम, जिला प्रवक्ता सुनील मरावी एवं एडवोकेट हिरेंद्र सिंह, विधानसभा शहपुरा अध्यक्ष दिलीप कुमार झारिया, विकासखंड मेहदवानी किसान विंग अध्यक्ष सुनील साहू सहित साहिल सोनी, चंद्रिका सोनी, रामेश्वर दुबे, पप्पू सोनी, मनोज साहू और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।












