—Advertisement—

शहपुरा में अपर कलेक्टर की लिंक कोर्ट खोलने की मांग : 200 गांवों के ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहत 

एडीटर: Chetram Rajpoot June 11, 2026

—Advertisement—

Contact on WhatsApp

– AAP ने कमिश्नर के नाम सौंपा ज्ञापन

शहपुरा न्यूज । आम आदमी पार्टी जिला डिंडौरी द्वारा तहसील शहपुरा में अपर कलेक्टर की लिंक कोर्ट स्थापित किए जाने की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन कमिश्नर, जबलपुर संभाग के नाम संबोधित करते हुए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शाहपुरा के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।

ज्ञापन में बताया गया है कि तहसील शाहपुरा जिला डिंडौरी की सबसे बड़ी एवं प्राचीन तहसीलों में से एक है। शहपुरा से जिला मुख्यालय डिंडौरी की दूरी लगभग 57 किलोमीटर है, जबकि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से यह दूरी करीब 90 किलोमीटर तक पहुंच जाती है। ऐसे में राजस्व संबंधी मामलों के लिए ग्रामीणों को जिला मुख्यालय तक लंबी दूरी तय करनी पड़ती है।

आम आदमी पार्टी ने अपने ज्ञापन में उल्लेख किया है कि शहपुरा तहसील के अंतर्गत 200 से अधिक गांव आते हैं, जिनमें अधिकांश आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र हैं। आर्थिक रूप से कमजोर एवं ग्रामीण नागरिकों को राजस्व अपील, त्रुटि सुधार, आंगनबाड़ी अपील, विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र सहित अन्य मामलों में सुनवाई हेतु डिंडौरी जाना पड़ता है, जिससे समय, धन एवं आवागमन की गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि यदि शहपुरा में अपर कलेक्टर की लिंक कोर्ट स्थापित की जाती है तो स्थानीय नागरिकों को न्यायिक एवं प्रशासनिक सेवाएं उनके क्षेत्र में ही उपलब्ध हो सकेंगी तथा अनावश्यक आर्थिक बोझ एवं समय की बचत होगी।

ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से मांग की गई है कि जनहित को दृष्टिगत रखते हुए तहसील शहपुरा में अपर कलेक्टर की लिंक कोर्ट की स्थापना शीघ्र कराई जाए, जिससे आदिवासी एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को न्याय प्राप्त करने में सुविधा मिल सके।

ज्ञापन पर आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष निर्मल कुमार साहू एवं जिला उपाध्यक्ष विनय कुमार झरिया, लीगल विंग जिलाध्यक्ष लवकुश झारिया, अधिवक्ता अभय राय, अधिवक्ता नवनीत झारिया सहित अन्य पदाधिकारियों के हस्ताक्षर हैं। यह मांग क्षेत्र के नागरिकों की लंबे समय से चली आ रही आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए उठाई गई है।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment