होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

अमरपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन:अजय सिंह के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

akvlive.in

Published

डिंडौरी जिले के अमरपुर में शनिवार को कांग्रेस का जोरदार शक्ति प्रदर्शन देखने को मिला, जब कांग्रेस नेता “राहुल भैया” के नाम से लोकप्रिय अजय सिंह के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक स्वागत किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अमरपुर द्वारा आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में जिलेभर से पहुंचे कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ ने पूरे क्षेत्र का राजनीतिक माहौल गर्मा दिया।

अमरपुर में जगह-जगह फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और कांग्रेस समर्थकों के नारों के बीच अजय सिंह का आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम स्थल पूरी तरह कांग्रेसमय नजर आया। कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरे आयोजन के दौरान “राहुल भैया जिंदाबाद” तथा कांग्रेस पार्टी के समर्थन में जमकर नारेबाजी होती रही।

बैठक का नेतृत्व डिंडौरी विधायक एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह मरकाम ने किया। इस दौरान अजय सिंह ने संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। उन्होंने आगामी राजनीतिक रणनीति को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।

सभा को संबोधित करते हुए अजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष ही कांग्रेस की पहचान है और आने वाले समय में संगठन को और अधिक मजबूत बनाना प्राथमिकता होगी।

अजय सिंह के संबोधन के दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश देखने को मिला। पूरा परिसर कांग्रेस समर्थकों के नारों से गूंज उठा। कार्यक्रम में मौजूद नेताओं ने इसे अमरपुर में लंबे समय बाद कांग्रेस का सबसे बड़ा और प्रभावशाली शक्ति प्रदर्शन बताया।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अमरपुर के पदाधिकारियों ने कहा कि कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति और उत्साह ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया। इस आयोजन के बाद जिले के राजनीतिक गलियारों में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डिंडौरी विधायक एवं जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह मरकाम, बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा, कांग्रेस महासचिव भूपेंद्र मरावी, ब्लॉक अध्यक्ष महेन्द्र सिंह ठाकुर, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमन पाठक, सरपंच संघ जिलाध्यक्ष फूल सिंह मरकाम, पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष हेमंत हरदहा, आदिवासी कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष केवल कृष्ण नेटी, समाज कल्याण प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव लियाकत अली, बैगा समाज ब्लॉक अध्यक्ष चमरू सिंह चिड़चड़िया, आदिवासी कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष राजेश पटले, ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री राम सिंह मरावी, उपसरपंच शंकर सिंह कुशराम, मंडलम अध्यक्ष गणेश पुशाम, सोशल मीडिया विधानसभा अध्यक्ष देव सिंह भारती, ब्लॉक उपाध्यक्ष शकील अहमद, संगठन मंत्री हाजी शाहिद तुर्क, मंडलम अध्यक्ष संदीप शाह, मंडलम उपाध्यक्ष मनीष गायकवाड़, मनोज ताराम, तोक सिंह मरावी तथा पत्रकार बलराम राजपूत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..