—Advertisement—

होम /

फार्मासिस्ट बिना चल रही थीं दवा दुकानें : एक्सपायरी दवाएं मिलीं, मेडिकल स्टोर सील

रिपोर्ट: Chetram Rajpoot April 17, 2026

—Advertisement—

डिंडौरी न्यूज। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देश पर गठित जांच टीम ने बजाग ब्लॉक के विभिन्न मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण किया। इस कार्रवाई से क्षेत्र के दवा विक्रेताओं में हड़कंप मच गया।

जांच टीम ने आर्या मेडिकल स्टोर्स, मौनी बाबा मेडिकल स्टोर्स एवं साईं मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। कुछ दुकानों में एक्सपायरी दवाएं अन्य दवाओं के साथ रखी मिलीं, जो आम जनता के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकती हैं।

इसके अलावा, कुछ मेडिकल स्टोर्स में फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति भी पाई गई, जो ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। इस पर सख्त रुख अपनाते हुए टीम ने एक मेडिकल स्टोर को तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि संबंधित दुकान तभी पुनः संचालित हो सकेगी जब वहां योग्य फार्मासिस्ट की उपस्थिति सुनिश्चित होगी।

जांच के बाद संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने सभी दवा विक्रेताओं को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि नियमों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि भविष्य में इस प्रकार की औचक जांच लगातार जारी रहेगी और जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment