होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान: विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने प्रतिभाओं को किया सम्मानित

akvlive.in

Published

डिंडौरी न्यूज । जिले में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने अपने निवास पर कक्षा 10वीं एवं 12वीं के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विधायक धुर्वे ने कहा कि डिंडौरी जिले के छात्र-छात्राओं ने इस वर्ष एमपी बोर्ड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर न केवल अपने परिवार और विद्यालय बल्कि पूरे जिले का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन किया है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष परीक्षा परिणामों में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया है। कक्षा 10वीं का परिणाम 81.91 प्रतिशत से बढ़कर 83.8 प्रतिशत तथा कक्षा 12वीं का परिणाम 76.86 प्रतिशत से बढ़कर 86.87 प्रतिशत पहुंचा है, जो जिले के लिए गर्व की बात है।

कक्षा 10वीं के टॉपर्स में भुनेश्वर साहू ने 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं रघुनंदन ठाकुर ने 97 प्रतिशत और ऊर्जा अग्रवाल ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

इसी प्रकार कक्षा 12वीं में विभिन्न संकायों के मेधावी विद्यार्थियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। कला संकाय में रूपेश यादव (93.80%) एवं शिवाली साहू (93.20%) ने श्रेष्ठ अंक अर्जित किए। गणित संकाय में तनुश्री साहू (95.80%) एवं सरस्वती पाराशर (95.20%) ने उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल की। विज्ञान (मैथ्स) में झिलमिली मरावी ने 94.80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वाणिज्य संकाय में ललित मशराम (92.20%) एवं सैयद मनताशा (89%) ने बेहतर प्रदर्शन किया। कृषि संकाय में अमलेश्वरी धुर्वे ने 95.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विशेष स्थान बनाया, वहीं कौशिल्या राजपूत ने 93.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया।

सम्मान समारोह के दौरान सभी विद्यार्थियों को उपहार प्रदान किए गए तथा उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों को शाल, श्रीफल और पुष्प भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का वातावरण उत्साह और गर्व से भरा रहा। अंत में विधायक धुर्वे ने सभी विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत करने और जीवन में ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रेरित किया।

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..