शहपुरा/ डिंडौरी | शहपुरा विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के नए कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती भी पूरे उत्साह, श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक शामिल हुए, जिससे पूरे आयोजन का माहौल जोश और ऊर्जा से भर गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव सोहन नेताम एवं प्रदेश उपाध्यक्ष झनक लाल तेकाम की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही पार्टी के जिला अध्यक्ष एडवोकेट निर्मल कुमार साहू सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस दौरान सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में सामाजिक न्याय, समानता और संविधान की रक्षा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में संगठन विस्तार को लेकर भी महत्वपूर्ण चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष निर्मल कुमार साहू ने कहा कि पार्टी को गांव-गांव तक मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने आगामी समय में सदस्यता अभियान को गति देने और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए ठोस रणनीति तैयार करने की बात कही।
इस अवसर पर संगठनात्मक विस्तार के तहत मुकेश कुमार सोनी को आम आदमी पार्टी शहपुरा नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
कार्यक्रम में प्रदेश संयुक्त सचिव सोहन तेकाम, एसटी विंग प्रदेश उपाध्यक्ष झनक लाल तेकाम, जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट विनय कुमार झारिया, सुदीप कुमार माधवी, सचिव प्रहलाद परस्ते, जिला संगठन मंत्री मनोज साहू, देवी प्रसाद साहू, अनीष साहू, संयुक्त सचिव भूता साहू, किसान विंग जिलाध्यक्ष यतेंद्र कुमार साहू, जिला संयुक्त सचिव एडवोकेट कैलाश मरावी, ओबीसी जिलाध्यक्ष घनश्याम, शिक्षा विंग जिला अध्यक्ष देवेन्द्र साहू, सोशल मीडिया प्रमुख शारदा नामदेव, मेंहदवानी विकासखंड अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू, नगर अध्यक्ष मुकेश सोनी, सक्रिय सदस्य बबलू महाराज, संदीप झारिया सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
समूचा कार्यक्रम उत्साह, सामाजिक जागरूकता और संगठनात्मक एकजुटता का प्रतीक बनकर उभरा।












