—Advertisement—

होम /

Dindori News: कलेक्टर ने ग्राम लदवानी एवं मानिकपुर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण

रिपोर्ट: Chetram Rajpoot April 9, 2026

—Advertisement—

डिंडौरी न्यूज। जिले के विकासखंड समनापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत लदवानी एवं मानिकपुर में कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया द्वारा विभिन्न निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सोकपीट निर्माण, प्रधानमंत्री आवास, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा ग्राम पंचायत भवन सहित अन्य विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को कार्यों की गुणवत्ता एवं समयसीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

      इस दौरान ग्रामीणों द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पेयजल की समस्या से अवगत कराया गया। इस पर कलेक्टर ने पीएचई विभाग को शीघ्र पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में किए गए वृक्षारोपण का भी निरीक्षण कर पौधों के संरक्षण एवं देखभाल के निर्देश दिए।

     निरीक्षण के दौरान एक महिला द्वारा प्रधानमंत्री आवास, राशन कार्ड एवं उज्ज्वला गैस योजना का लाभ न मिलने की शिकायत की गई। इस पर कलेक्टर ने संबंधित विभागों को प्रकरण की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

       निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ श्री मनोज पाण्डेय, एनआरएलएम श्रीमती अर्पणा पाण्डेय, ग्राम के सरपंच, सचिव सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment