डिंडौरी न्यूज। ओंकार प्रसाद सोनी की धर्मपत्नी तथा अमित सोनी एवं अधिवक्ता अरविंद सोनी की माता श्रीमती शशि सोनी का लंबी बीमारी के बाद दुखद निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही परिवारजनों, रिश्तेदारों, मित्रों तथा क्षेत्र के परिचितों में शोक की लहर फैल गई। वे अपने सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और धार्मिक प्रवृत्ति के लिए जानी जाती थीं।
स्वर्गीय श्रीमती शशि सोनी का जीवन परिवार और समाज के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने सदैव अपने परिवार के संस्कारों और मूल्यों को संजोकर रखा तथा सभी के प्रति स्नेह और सद्भाव का व्यवहार किया। उनके निधन से परिवार ने अपना स्नेहिल मार्गदर्शक खो दिया है, जिसकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी।
दिवंगत आत्मा के दर्शन के लिए परिजन एवं शुभचिंतक उनके निवास पर पहुंच रहे हैं और परिवार को सांत्वना दे रहे हैं।
दिवंगत श्रीमती शशि सोनी की अंतिम यात्रा दिनांक 8 अप्रैल को प्रातः 9 बजे उनके निज निवास सिविल लाइन से मुक्ति धाम के लिए प्रस्थान करेगी, जहां विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।












