—Advertisement—

बसपा संगठन में फेरबदल: जफर सिद्दीकी बने जिला उपाध्यक्ष, खुर्शीद आलम को जिला प्रभारी की जिम्मेदारी

रिपोर्ट: Chetram Rajpoot April 6, 2026

—Advertisement—

डिंडौरी न्यूज। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने के उद्देश्य से जिले में महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं। पार्टी नेतृत्व द्वारा श्री जफर सिद्दीकी को जिला उपाध्यक्ष तथा श्री खुर्शीद आलम को जिला प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

श्री जफर सिद्दीकी को उनकी कार्यकुशलता, सक्रियता और समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए यह दायित्व दिया गया है। उनकी नियुक्ति से खासकर युवाओं में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।

वहीं, श्री खुर्शीद आलम को जिला प्रभारी बनाए जाने पर उन्होंने पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जिले के कोने-कोने तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।

दोनों नेताओं की नियुक्ति पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर बसपा जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह आर्मो सहित जिले के अन्य पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे, जिन्होंने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment