—Advertisement—

Mp Political Update: डिंडौरी के राकेश परस्ते बने भाजयुमो प्रदेश महामंत्री, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

रिपोर्ट: Chetram Rajpoot April 3, 2026

—Advertisement—

– प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति युवा मोर्चा अध्यक्ष श्याम टेलर ने जारी किया आदेश

डिंडौरी। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) मध्यप्रदेश द्वारा जारी आधिकारिक नियुक्ति पत्र के अनुसार डिंडौरी जिले के युवा नेता राकेश परस्ते को प्रदेश महामंत्री के पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति पत्र क्रमांक BJYM-MP/04/26/01, दिनांक 02 अप्रैल 2026 को जारी किया गया है।पत्र में स्पष्ट उल्लेख किया गया है कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से मध्यप्रदेश युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की नियुक्तियां की गई हैं। यह आदेश भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर द्वारा जारी किया गया है।

जारी सूची में विभिन्न पदों पर कुल 56 पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है, जिसमें राकेश परस्ते को महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राकेश परस्ते लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं और युवाओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और कार्यशैली को देखते हुए उन्हें यह अहम दायित्व सौंपा गया है।

उनकी इस नियुक्ति से डिंडौरी जिले में भाजपा एवं युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी और युवाओं की भागीदारी और अधिक बढ़ेगी।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment