—Advertisement—

होम /

Dindori News: NH-45 सड़क निर्माण में बाधा बने अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, अवैध कब्जा हटाया

रिपोर्ट: Chetram Rajpoot April 2, 2026

—Advertisement—

डिंडौरी न्यूज। जिले में शासकीय भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए ग्राम करौंदी मॉल में बड़ी कार्रवाई की। प्रस्तावित सड़क निर्माण कार्य में बाधा बन रहे अवैध कब्जे को हटाने के लिए संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम करौंदी मॉल में जगदीश पिता बनावल एवं अन्य लोगों द्वारा शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण कर कब्जा कर लिया गया था। यह भूमि राष्ट्रीय राजमार्ग-45 के तहत सागर टोला से कबीरचबूतरा तक प्रस्तावित सड़क निर्माण के लिए चिन्हित है, जिससे विकास कार्य प्रभावित हो रहा था।

प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पूर्व में संबंधित अतिक्रमणकारियों को दो बार नोटिस जारी कर अवैध निर्माण हटाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद 25 मार्च 2026 को ग्रामवासियों, राजस्व अमले और राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में तीन दिन की अंतिम समय-सीमा भी दी गई थी। बावजूद इसके अतिक्रमण नहीं हटाया गया।

निर्धारित समयसीमा समाप्त होने के बाद 02 अप्रैल 2026 को प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए नायब तहसीलदार करंजिया आशुतोष मिश्र के नेतृत्व में संयुक्त टीम गठित कर मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाया। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग जबलपुर के एई एवं ईई, राजस्व निरीक्षक, पटवारी एवं कोटवार भी उपस्थित रहे।

कार्रवाई के दौरान अवैध निर्माण को हटाकर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया, जिससे अब सड़क निर्माण कार्य का मार्ग प्रशस्त हो गया है। प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में आगे भी निरंतर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई को विकास कार्यों के लिए जरूरी कदम बताते हुए प्रशासन के निर्णय का समर्थन किया

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment