होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

डिंडौरी में टीईटी के खिलाफ शिक्षकों का शक्ति प्रदर्शन, मंत्री-सांसद के सामने रखी बड़ी मांग

akvlive.in

Published

डिंडौरी। टीचर्स वेल्फेयर एसोसिएशन (प्रांतीय) के नेतृत्व में डिंडौरी जिले में टीईटी परीक्षा के विरोध में शिक्षक आंदोलन जोर पकड़ रहा है। प्रांतीय अध्यक्ष डीके सिंगौर के मार्गदर्शन में सैकड़ों शिक्षकों ने आज मध्य प्रदेश सरकार डिंडौरी जिले की प्रभारी मंत्री प्रतिमा बागरी और सांसद डॉ. फग्गन सिंह कुलस्ते को ज्ञापन सौंपा।

शिक्षकों ने ज्ञापन में कहा कि टीईटी परीक्षा शिक्षकों पर जबरन थोप दी जा रही है और इसे स्थगित कर शिक्षकों को राहत प्रदान करने के लिए अध्यादेश लाने की मांग की। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि शिक्षक सम्मान और उनका भविष्य सुरक्षित रहना चाहिए।

ज्ञापन सौंपने से पहले शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में सभा का आयोजन किया गया, जिसमें आगामी रणनीति और आंदोलन की रूपरेखा तय की गई। जिले के सभी विकासखंडों के शिक्षकों ने मिलकर शिक्षक सम्मान बचाओ रैली और नारेबाजी के साथ अपनी आवाज बुलंद की।

ज्ञापन सौंपने वालों में जिला अध्यक्ष सनत तिवारी, कार्यकारी अध्यक्ष आनंद उइके, मंजूषा शर्मा, सुशील नागेश्वर, जीवन मरावी, इनायत अली सैयद, भारती मरावी, बी. दरकेश, मंजूलता नर्मदा, सावित्री चंदेल, बजाग ब्लॉक अध्यक्ष विजय भार्वे, शहपुरा कमलेश गुप्ता सहित मेहंदवानी, अमरपुर, समनापुर, डिंडौरी करंजिया और अन्य विकासखंडों के शिक्षकों ने भाग लिया।

इस अवसर पर प्रभारी मंत्री प्रतिमा बागरी और सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने शिक्षकों को आश्वासन दिया कि सरकार शिक्षकों के साथ खड़ी है और किसी भी शिक्षक का कोई नुकसान नहीं होगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री के नाम भी ज्ञापन कलेक्टर डिंडौरी को सौंपा गया, ताकि राज्य एवं केंद्र सरकार स्तर पर उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

शिक्षकों ने इस अवसर पर जोर देकर कहा कि उनकी मांग केवल न्यायपूर्ण और सुरक्षित शिक्षा वातावरण सुनिश्चित करने के लिए है। रैली और ज्ञापन के माध्यम से जिले के शिक्षकों ने स्पष्ट कर दिया कि वे अपने अधिकारों और सम्मान के लिए पूरी तरह सतर्क और सक्रिय हैं।

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..