होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

Dindori Corruption News: जनपद निधि से 40 लाख की हेराफेरी उजागर, कार्रवाई ठंडे बस्ते में..? 

akvlive.in

Published

मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले की अमरपुर जनपद पंचायत के सरकारी खज़ाने से लगभग 40 लाख रुपए की हेराफेरी किये जाने का बड़ा घोटाला सामने आया है, जनपद पंचायत में पदस्थ सहायक ग्रेड 03 और अधिकारियों की मिलीभगत से जनपद निधि से फर्जी बिल बाउचर लगाकर धड़ल्ले से सरकारी धन का बंदरबांट किया गया है।

विगत दिनों मध्यभूमि न्यूज द्वारा गबन का मामला प्रमुखता से प्रसारित कर उजगार किया गया था, जिला पंचायत सीईओ दिव्यांशु चौधरी ने 4 सदस्यीय जांच टीम गठित कर मामले की उच्च स्तरीय जांच करने के निर्देश दिए थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार जांच समिति को जनपद निधि से 40 लाख रुपए बाबू दिनेश कुमार तेकाम द्वारा स्वयं के खाते में भुगतान करने का संबंधी रिकॉर्ड मिले हैं, जांच दल द्वारा रिपोर्ट सक्षम अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया गया है लेकिन हफ्तों गुजरने के बाद भी कार्रवाई ठंडे बस्ते में है।

लाखों रुपए का घोटाला सामने आने के बाद तत्कालीन एवं वर्तमान सीईओ के कार्यप्रणाली को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। जिले की ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के नाम भ्रष्टाचार और बंदरबाट आम बात है लेकिन जनपद पंचायत स्तर पर अधिकारियों के नाक के नीचे बाबू के द्वारा लाखों रुपए की हेराफेरी किया जाना संरक्षण, मिलीभगत और प्रशासनिक विफलता का जीता जागता नमूना है।

– 40 लाख रुपए हेराफेरी में किसकी तय होगी जवाबदेही..? 

जिस तरह से बेखौफ होकर धड़ल्ले से बाबू ने सरकारी खाते से पैसे उड़ाए है, जनपद पंचायत अमरपुर में पदस्थ रहे तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी आधार सिंह कुशराम, वर्तमान सीईओ लोकेश नारनौरे की भूमिका संदिग्ध है, बाबू के द्वारा स्वयं को भुगतान किए जाने हेतु बिल बाउचर अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किये जाने पर जिम्मेदारों ने आँख बंद कर या जानबूझ कर बिलो में भुगतान किए जाने का मुहर लगा दिया। जबकि शासन के स्पष्ट निर्देश है कि सरकारी अधिकारी,कर्मचारी किसी भी तरह से कार्यों का या अन्य भुगतान स्वयं के खाते में आहरित नहीं कर सकते, इसके बावजूद भी जिम्मेदारों ने बाबू के मनमानी पर अंकुश लगाने की बजाय संरक्षित करने का प्रयास किया है। लाखों रुपए गबन मामले में अधिकरियों की जवाबदेही तय होगी या सिर्फ बाबू को बलि का बकरा बनाया जाएगा..?

– चौक कार्यक्रम और अन्य व्यय के नाम पर खेल

भले ही जनपद पंचायत से ग्रामीण विकास और ग्राम पंचायतों के वाशिंदों के बुनियादी विकास का रोड मैप तैयार किया जाता हो लेकिन अमरपुर जनपद पंचायत में बाबू और अधिकारियों ने ही शासन की मंशा को मटियामेट कर दिया, अधिकारियों ने आम जनता के बुनियादी सुविधाओं के लिए नहीं बल्कि बाबू दिनेश कुमार तेकाम के बच्चे का चौक कार्यक्रम के नाम पर ही जनपद पंचायत के खाते से दिनांक 16/04/2024 को बाबू के खाते में 75000 हजार रुपए का भुगतान कर दिया है। हमारे पास मौजूद दस्तावेजों के अनुसार बाबू दिनेश कुमार तेकाम को चौक कार्यक्रम, चाय नाश्ता, टेंट, सहित अन्य कार्यों के नाम पर 40 लाख रुपए का भुगतान किया गया है। जिला पंचायत द्वारा कराए गए जांच में प्रथम दृष्टया 40 लाख रुपए की हेराफेरी उजागर हुई है, फिलहाल कार्रवाई ठंडे बस्ते में है..?

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..