—Advertisement—

होम /

Dindori Crime News: जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप: गाली-गलौज, मारपीट व धमकी के आरोप में 5 पर मामला दर्ज

रिपोर्ट: Chetram Rajpoot March 23, 2026

—Advertisement—

डिंडौरी न्यूज। जिले के डिंडौरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुकर्रामठ में खेत संबंधी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 5 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना सोमवार सुबह की बताई जा रही है, जब खेत में काम कर रहे परिवार के साथ आरोपियों ने गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फरियादी नरेंद्र दुर्वासा (35) निवासी ग्राम कुकर्रामठ ने शिकायत दर्ज कराई कि 23 मार्च 2026 की सुबह करीब 8:30 बजे वह अपने पिता कोटदास दुर्वासा, मां फूलाबाई और मजदूर के साथ खेत में बाड़ (तार) लगाने का काम कर रहा था। इसी दौरान गांव के सुनील, शिवकुमार, भगवती बाई, मोहन और बेबी बाई वहां पहुंचे और खेत में बाड़ लगाने का विरोध करने लगे।

फरियादी के अनुसार आरोपियों ने पहले गाली-गलौज शुरू की और विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो गए। इस दौरान पत्थर और लाठी से हमला कर परिवार के सदस्यों को चोट पहुंचाई गई। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई, जिससे मौके पर दहशत का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 296(b) (अश्लील कृत्य/गाली-गलौज), 115(2) (चोट पहुंचाना), 351(2) (आपराधिक धमकी) तथा 3(5) (सामूहिक अपराध) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी एक ही परिवार से संबंधित हैं और पुराने जमीन विवाद को लेकर यह घटना हुई है। फिलहाल पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा आरोपियों की भूमिका और घटना के अन्य पहलुओं की बारीकी से पड़ताल की जा रही है।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment