—Advertisement—

होम /

तेज रफ्तार का कहर: पेड़ से टकराई कार, 5 वर्षीय मासूम की मौत, 6 घायल

रिपोर्ट: Chetram Rajpoot March 23, 2026

—Advertisement—

डिंडौरी न्यूज। शहपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बडझर गांव के पास रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 5 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार शाम करीब 5:30 बजे कार में सवार लोग किसी कार्य से जा रहे थे। इसी दौरान बडझर गांव के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहपुरा पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया है।

इस दर्दनाक हादसे में एक 5 वर्षीय बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे परिजनों में मातम पसरा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही शहपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है, वहीं प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और वाहन से नियंत्रण खोना हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment