होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

गुनियाई, शराब और फर्जी FIR! मौहारी के शिक्षक पर गंभीर आरोप, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

akvlive.in

Published

– ग्रामीणों ने कलेक्टर से की जांच और स्थानांतरण की मांग

डिंडौरी। जिले के समनापुर जनपद अंतर्गत ग्राम मौहारी में पदस्थ एक शिक्षक पर ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाते हुए प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। ग्राम के सरपंच एवं पंचों द्वारा कलेक्टर को दिए गए आवेदन में आरोप लगाया गया है कि शिक्षक तुलीराम बघेल द्वारा झूठी रिपोर्ट दर्ज कराकर गांव के युवकों को पुलिस मामलों में फंसाया जा रहा है।

आवेदन के अनुसार, तुलीराम बघेल पिता मूलचंद बघेल, जो कि माध्यमिक शाला मौहारी में शिक्षक के पद पर पदस्थ हैं, ने गांव के 6 युवकों—संतोष, कमल यादव, शिवकुमार यादव, सोन सिंह, जगदीश और प्रेम सिंह—के खिलाफ थाना समनापुर में मारपीट का झूठा मामला दर्ज कराया है। ग्रामीणों का दावा है कि इनमें से एक युवक कमल यादव पिछले तीन वर्षों से केरल में कार्यरत है और घटना के समय गांव में मौजूद ही नहीं था, इसके बावजूद उसका नाम रिपोर्ट में शामिल किया गया।

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि इससे पहले भी संतोष नामक युवक के खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, जिस पर बिना समुचित जांच के चालान पेश कर दिया गया। मामले को लेकर गांव में दो बार पंचायत बुलाई गई, लेकिन आरोपित शिक्षक ने कोटवार के माध्यम से बुलाए जाने के बावजूद पंचायत में उपस्थित होने से इनकार कर दिया।

शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि संबंधित शिक्षक अक्सर शराब के नशे में स्कूल आते हैं और पढ़ाई के बजाय टोना-टोटका एवं झाड़-फूंक जैसे कार्यों में लिप्त रहते हैं। ग्रामीणों के अनुसार, 26 जनवरी 2026 को घेवरी में नशे की हालत में उनकी मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हुई थी, जिसके बाद उसी घटना को आधार बनाकर निर्दोष युवकों पर झूठा मारपीट का मामला दर्ज कराया गया।

ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो भविष्य में भी इस तरह के झूठे आरोप लगाकर गांव के अन्य युवाओं को परेशान किया जा सकता है। उन्होंने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच गांव के पंचों एवं गवाहों की मौजूदगी में कराई जाए।

साथ ही, ग्राम पंचायत मौहारी के सरपंच कमलवती सहित पंचों—महासिंह, लालाराम, शिवकुमार, मनीराम, मगर, बिहारीलाल, प्रभासिंह और सुनीता मरावी—ने सर्वसम्मति से शिक्षक तुलीराम बघेल का अन्य स्थान पर स्थानांतरण किए जाने की मांग की है, ताकि गांव में शांति और सौहार्द बना रहे।

ग्रामीणों ने इस संबंध में सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग एवं पुलिस अधीक्षक को भी शिकायत भेजकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..