—Advertisement—

होम /

शाहपुर में उमड़ा जनसैलाब: श्रमदान से बदली तालाब की तस्वीर, जल संरक्षण का लिया संकल्प

रिपोर्ट: Chetram Rajpoot March 20, 2026

—Advertisement—

डिंडौरी न्यूज । जल संरक्षण और सामुदायिक सहभागिता की मिसाल पेश करते हुए जनपद पंचायत डिंडोरी अंतर्गत ग्राम पंचायत शाहपुर में “जल गंगा संवर्धन अभियान 2026” के तहत विशाल जनसैलाब उमड़ पड़ा।

 ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने एकजुट होकर तालाब के जीर्णोद्धार कार्य में श्रमदान किया और स्वच्छता एवं जल संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम के दौरान ग्रामवासियों ने तालाब की साफ-सफाई, गाद निकासी और संरचना सुधार में सक्रिय भागीदारी निभाई।

सामूहिक श्रमदान के इस आयोजन ने जल संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया। श्रमदान के पश्चात “वीबीजी रामजी अधिनियम 2025” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जनसंवाद कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपस्थित ग्रामीणों, मेट, सचिव, सरपंच एवं ग्राम रोजगार सहायकों को अधिनियम की विस्तृत जानकारी दी गई।

इस अवसर पर सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों, उद्देश्यों और ग्रामीण विकास में इसकी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए लोगों को इसके क्रियान्वयन में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत डिंडौरी श्री प्रमोद ओझा ने जनसंवाद के दौरान कार्यशाला की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी दी और सभी का स्वागत किया।

कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दिव्यांशु चौधरी, वन विभाग एवं ग्रामीण आजीविका मिशन के अधिकारी, जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी श्री चमरू सिंह नेताम, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अंजू ब्यौहार, सदस्य श्रीमती हीरा रुद्रेश परस्ते सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment