—Advertisement—

होम /

तेज रफ्तार ऑटो पलटा, लगी आग: चालक सहित तीन गंभीर, बालपुर में मची अफरा-तफरी

रिपोर्ट: Chetram Rajpoot March 20, 2026

—Advertisement—

डिंडौरी न्यूज। शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बालपुर में एक बड़ा हादसा उस समय हो गया, जब तेज रफ्तार से आ रहा एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया और उसमें अचानक आग लग गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम बालपुर में वीरांगना रानी अवंती बाई के बलिदान दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसी कार्यक्रम में शामिल होने आ रहा ऑटो गांव के प्रवेश द्वार के पास पहुंचते ही चालक का नियंत्रण खो बैठा और वाहन पलट गया। पलटते ही ऑटो में आग भड़क उठी, जिससे स्थिति और भी भयावह हो गई।

हादसे के दौरान ऑटो में सवार चालक सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए मिट्टी डालकर आग पर काबू पाया और घायलों को बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय ऑटो से धुएं का घना गुबार निकल रहा था, जिससे कुछ देर के लिए इलाके में दहशत फैल गई।

ग्रामीणों की सूझबूझ और तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया, अन्यथा आग और विकराल रूप ले सकती थी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment