—Advertisement—

होम /

डिंडौरी में परिवहन विभाग में बदलाव: दीपक भलावी को मिला प्रभारी जिला परिवहन अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार

रिपोर्ट: Chetram Rajpoot March 16, 2026

—Advertisement—

डिंडौरी न्यूज । मध्यप्रदेश शासन, परिवहन विभाग द्वारा जारी आदेशों के अनुसार जिला परिवहन अधिकारी डिंडौरी के अतिरिक्त प्रभार में परिवर्तन किया गया है। पूर्व में जिला परिवहन अधिकारी, अनूपपुर श्री सुरेन्द्र सिंह गौतम को डिण्डौरी जिले का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था, जिन्हें शासन द्वारा जारी आदेश दिनांक 10 मार्च 2026 के माध्यम से उक्त अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।

इसके पश्चात राज्य शासन द्वारा जारी आदेश दिनांक 16 मार्च 2026 के अनुसार परिवहन आयुक्त कार्यालय ग्वालियर में पदस्थ परिवहन निरीक्षक श्री दीपक भलावी को अपने वर्तमान कार्य के साथ-साथ आगामी आदेश तक प्रभारी जिला परिवहन अधिकारी डिण्डौरी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। शासन द्वारा जारी दोनों आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment