होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

तेज रफ्तार वैगनआर से तस्करी: 130 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, 9 लाख से ज्यादा का माल जब्त

akvlive.in

Published

डिंडौरी न्यूज । जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली डिंडौरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक वैगनआर कार से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में करीब 9.04 लाख रुपये मूल्य की शराब और वाहन जब्त किया गया है।

पुलिस अधीक्षक डिंडौरी श्रीमति वाहनी सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा तथा एसडीओपी डिंडौरी सतीष द्विवेदी के मार्गदर्शन में जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 15 और 16 मार्च की मध्य रात्रि को कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सफेद रंग की वैगनआर कार (क्रमांक MP 20 ZC 7868) में एक व्यक्ति मंडला की ओर से भारी मात्रा में अवैध शराब लेकर डिंडौरी आ रहा है।

सूचना के आधार पर थाना प्रभारी कोतवाली ने पुलिस टीम के साथ गैस गोदाम के पास स्टॉपर लगाकर नाकाबंदी की। इस दौरान तेज गति से आ रही कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक ने स्टॉपर को टक्कर मारते हुए वाहन को तेज गति से अमरकंटक रोड की ओर भगा दिया। पुलिस टीम ने तत्काल पीछा किया।

पीछा करने के दौरान आरोपी ने ग्राम कूड़ा के पास गोमती नदी पुल से पहले भर्रा में वाहन छुपा दिया, लेकिन पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान संजय अग्रवाल (52 वर्ष) पिता शंकर अग्रवाल, निवासी शारदा बिहार कटंगी रोड करमेता, थाना माढ़ोताल जिला जबलपुर के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 15 पेटी अंग्रेजी शराब (करीब 130 लीटर 320 एमएल) बरामद की, जिसकी कीमत 1,04,320 रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की वैगनआर कार (कीमत करीब 8 लाख रुपये) भी जब्त की गई। इस तरह कुल 9,04,320 रुपये मूल्य का माल जब्त किया गया है।

पुलिस आरोपी से अवैध शराब के स्रोत और नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है।

– कार्रवाई में इनकी रही सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक दुर्गा प्रसाद नगपुरे, उपनिरीक्षक भूपेंद्र पाठक, सहायक उपनिरीक्षक केशलाल मरावी, अखिलेश श्रीवास, प्रधान आरक्षक आदित्य शुक्ला, देवेन्द्र पटले, भूपेंद्र यादव, जितेंद्र सिंह ठाकुर तथा आरक्षक श्याम तिवारी, सतेन्द्र डहरिया, हेमंत झारिया, विशाल पटेल, विनोद माहोर, कैलाश द्विवेदी और मनोज कुंजाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..