– पार्टी की नीतियां जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प
डिंडौरी न्यूज । आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश संगठन द्वारा जिले में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से एडवोकेट निर्मल कुमार साहू को डिण्डौरी जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश स्तर से की गई इस घोषणा के बाद जिले के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
– लंबे समय से सामाजिक और किसान आंदोलनों से जुड़े रहे
एडवोकेट निर्मल कुमार साहू लंबे समय से सामाजिक और किसान हितों से जुड़े रहे हैं। उन्होंने भारतीय किसान संघ में कई वर्षों तक डिण्डौरी जिला मंत्री का दायित्व निभाते हुए किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया और संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
– जिलाध्यक्ष बनते ही संगठन विस्तार की पहल
जिलाध्यक्ष का दायित्व मिलने के बाद एडवोकेट निर्मल कुमार साहू ने संगठन विस्तार की दिशा में तत्काल कदम उठाए हैं। उन्होंने प्रदेश स्तर से 21 पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की, जिससे जिले में पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने की तैयारी शुरू हो गई है।
– जन-जन तक पहुंचाई जाएंगी पार्टी की नीतियां
इस अवसर पर एडवोकेट निर्मल कुमार साहू ने कहा कि आम आदमी पार्टी की नीतियों और विचारों को जिले के हर गांव और हर वर्ग तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत कर आम लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
– कार्यकर्ताओं ने जताया उत्साह
जिलाध्यक्ष की घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में जिले में आम आदमी पार्टी का संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।








