—Advertisement—

MP News: पुलिस का बड़ा प्रहार, तीन जिलों से 3 करोड़ की अवैध अफीम जब्त

रिपोर्ट: Chetram Rajpoot March 9, 2026

—Advertisement—

भोपाल न्यूज। मध्यप्रदेश को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ प्रदेश पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के सौदागरों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बीते एक सप्ताह के भीतर छतरपुर, टीकमगढ़ और दमोह जिलों में पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाकर अवैध अफीम की खेती को पूरी तरह नेस्तनाबूद कर दिया। इस बड़ी कार्रवाई में पुलिस ने कुल 7,890 किलोग्राम अफीम की फसल जब्त की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 3 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है।

खेतों में लहलहा रही थी ‘काली कमाई’

पुलिस मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुखबिरों की सूचना पर पुलिस टीमों ने विभिन्न जिलों के संदिग्ध खेतों में दबिश दी।

कार्रवाई का सबसे बड़ा हिस्सा दमोह जिले के तेजगढ़ थाना क्षेत्र में देखने को मिला, जहाँ पुलिस ने 6,331 किलोग्राम अफीम (कीमत लगभग 1.89 करोड़ रुपये) बरामद की। वहीं, छतरपुर के गढ़ीमलहरा में 1,140 किलोग्राम (कीमत 70 लाख रुपये) और टीकमगढ़ के दिगोड़ा में 419 किलोग्राम अफीम की फसल को जड़ से उखाड़कर जब्त किया गया।

NDPS एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जब्त की गई फसल को विधिवत नष्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सभी संबंधित थानों में NDPS Act (नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस अवैध खेती के पीछे छिपे मुख्य सरगनाओं और तस्करी के नेटवर्क की तलाश में जुटी है। वहीं पुलिस ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में अवैध मादक पदार्थों के उत्पादन, संग्रहण या परिवहन को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह कार्रवाई नशे के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति का हिस्सा है।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment