होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

RTE के तहत 13 मार्च से शुरू होगी अशासकीय स्कूलों में मुफ्त प्रवेश प्रक्रिया, 2 अप्रैल को ऑनलाइन लॉटरी से होगा चयन

akvlive.in

Published

डिंडौरी न्यूज । शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) के तहत अशासकीय विद्यालयों में आर्थिक रूप से कमजोर एवं वंचित वर्ग के बच्चों को निःशुल्क प्रवेश दिलाने की प्रक्रिया जिले में 13 मार्च 2026 से शुरू होगी। जिला शिक्षा केन्द्र, सर्व शिक्षा अभियान डिंडौरी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अभिभावक 13 मार्च से 28 मार्च तक आरटीई पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।यह प्रवेश प्रक्रिया अशासकीय विद्यालयों की प्रथम प्रवेशित कक्षाओं नर्सरी, केजी-1, केजी-2 तथा कक्षा पहली के लिए लागू होगी। पात्र अभिभावक अपने बच्चों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर अपनी बसाहट के नजदीक स्थित स्कूलों को प्राथमिकता के आधार पर चुन सकेंगे।

14 से 30 मार्च तक होगा आवेदन सत्यापन

ऑनलाइन आवेदन भरने के बाद 14 मार्च से 30 मार्च 2026 तक संबंधित जन शिक्षा केंद्रों में दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। सत्यापन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद 2 अप्रैल 2026 को राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल द्वारा राज्य स्तर पर रैंडम आधार पर ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से छात्र-छात्राओं का चयन किया जाएगा।

– 3 से 15 अप्रैल तक मिलेगा प्रवेश

ऑनलाइन लॉटरी में चयनित विद्यार्थियों को 3 अप्रैल से 15 अप्रैल 2026 तक संबंधित अशासकीय विद्यालयों में प्रवेश दिया जाएगा। अभिभावक चयनित विद्यार्थी का आवंटन पत्र निकालकर निर्धारित अवधि में विद्यालय से संपर्क करेंगे, जिसके बाद विद्यालय ऑनलाइन एप के माध्यम से विद्यार्थियों की रिपोर्टिंग दर्ज करेंगे।

– जिले के 101 निजी स्कूलों में मिलेगा मौका

जिला परियोजना समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान के अनुसार डिंडौरी जिले के 101 गैर अनुदान प्राप्त अशासकीय विद्यालयों में आरटीई के तहत निःशुल्क प्रवेश के लिए आवेदन किए जा सकेंगे।

प्रवेश के लिए चयनित विद्यालय की जानकारी अभिभावकों के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर मैसेज के माध्यम से भेजी जाएगी, वहीं संबंधित स्कूलों की आईडी में भी चयनित विद्यार्थियों की सूची प्रदर्शित की जाएगी।

– प्रवेश से वंचित नहीं किया जा सकेगा

निर्देशों के अनुसार चयनित विद्यार्थियों को किसी भी स्थिति में प्रवेश से वंचित नहीं किया जाएगा। सभी अशासकीय विद्यालयों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार चयनित विद्यार्थियों को अनिवार्य रूप से प्रवेश देना होगा। जिला शिक्षा केन्द्र डिंडौरी ने अभिभावकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर आरटीई पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर अपने बच्चों को निःशुल्क शिक्षा का लाभ दिलाएं।

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..

संबंधित ख़बरें