होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

करंजिया में कुर्सी की जंग: 27 फरवरी को होगा मतदान,निष्पक्ष चुनाव के लिए आयोग ने संभाली कमान

akvlive.in

Published

Dindori News,डिंडौरी न्यूज । विगत दिनों जिला दंडाधिकारी डिंडौरी द्वारा करंजिया जनपद पंचायत अध्यक्ष पद से चरण सिंह धुर्वे को पृथक करते हुए पद रिक्त घोषित किया गया था।  पद रिक्त होते ही जिले में सियासी खींचतान तेज हो गई है, जनपद पंचायत अध्यक्ष पद पर जीत हासिल करने के लिए सियासी दलों और उम्मीदवारों के द्वारा जोड़तोड़ कर बहुमत हासिल करने करने हेतु जनपद पंचायत सदस्यों को अपने पाले में लाने की कवायद तेज हो गई है।

जनपद पंचायत अध्यक्ष पद के निर्वाचन को लेकर इस बार चुनावी प्रक्रिया पर खास निगरानी रखी जा रही है। मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रेक्षक की नियुक्ति कर दी है, जिससे राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।

आयोग द्वारा जनपद पंचायत करंजिया अध्यक्ष पद के निर्वाचन के संचालन हेतु पंचायत निर्वाचन नियम 1995 के नियम 19(क) के अंतर्गत श्री गोविंद सिंह चौहान (रा.से. सेवानिवृत्त) को प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। वे पूरी चुनाव प्रक्रिया पर नजर रखेंगे और आयोग को प्रत्यक्ष रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।

जिला प्रशासन की ओर से अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बजाग रामबाबू देवांगन को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया है, जो आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपूर्ण निर्वाचन कार्यवाही संपन्न कराएंगे।

– 27 फरवरी को होगा मतदान

जनपद पंचायत करंजिया के अध्यक्ष पद का निर्वाचन 27 फरवरी 2026, शुक्रवार को निर्धारित है। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए प्रशासनिक अमला पूरी तरह सतर्क रहेगा।

प्रेक्षक की नियुक्ति को लेकर स्थानीय राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। माना जा रहा है कि इस बार का चुनावी मुकाबला बेहद रोचक और रणनीतिक हो सकता है, इसी को देखते हुए आयोग ने कड़ी निगरानी का निर्णय लिया है।

आयोग का स्पष्ट निर्देश है कि चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष हो। किसी भी प्रकार की अनियमितता या व्यवधान की स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..