—Advertisement—

Dindori Crime News: 24 घंटे में चाकूबाज सलाखों के पीछे,विक्रमपुर मढ़ई मेले में चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट: Chetram Rajpoot January 12, 2026

—Advertisement—

डिंडौरी न्यूज | जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस की त्वरित कार्यवाही एक बार फिर सामने आई है। चौकी विक्रमपुर पुलिस ने मढ़ई आयोजन के दौरान चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 10 जनवरी 2026 को चौकी विक्रमपुर क्षेत्र अंतर्गत कस्बा विक्रमपुर में मढ़ई आयोजन के दौरान आरोपी नीरज मालवे ने पीड़ित जितेन्द्र बघेल, निवासी विक्रमपुर को पावर हाउस के पास बुलाया।

वहां आरोपी ने अश्लील गाली-गलौज करते हुए चाकू से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। इस हमले में पीड़ित के दाहिने हाथ की उंगली तथा चेहरे पर ठुड्डी से कान तक गंभीर चोट आई, जिससे अत्यधिक रक्तस्राव हुआ। घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।घटना की सूचना पर पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 15/2026 अंतर्गत धारा 296, 115(2), 118(2), 351(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

पुलिस अधीक्षक वाहनी सिंह के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा एवं एसडीओपी शहपुरा अजय तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शाहपुरा केवल सिंह परते के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर सूचना एवं सतत दबिश के आधार पर आरोपी को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान नीरज मालवे पिता रत्तूलाल मालवे, उम्र 31 वर्ष, निवासी ग्राम डांड विदयपुर थाना कोतवाली डिंडौरी, हाल पता मढ़ई सरस्वती स्कूल के पीछे, हॉल हाउस नंबर 101/2 थाना रांझी जिला जबलपुर के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू एवं मोटरसाइकिल भी जप्त की गई है।

आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है। इस सराहनीय कार्यवाही में चौकी प्रभारी विक्रमपुर संतोष यादव, सउनि. संतोष वंशकार, प्रआर 312 खेमराज गायग्वाल, प्रआर 197 लखनसिंह धुर्वे, आर. 89 राजकुमार, आर. 06 संतलाल, आर. चालक 205 संदीप चतुर्वेदी एवं ग्राम रक्षा समिति सदस्य संतोष गोसाई की विशेष भूमिका रही।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment