—Advertisement—

गांव के नजदीकी जंगल में नाबालिग से दुष्कर्म,दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रिपोर्ट: Chetram Rajpoot November 28, 2025

—Advertisement—

डिंडौरी न्यूज़ । जिले की बजाग थाना क्षेत्र अंतर्गत वनग्राम में एक नाबालिक बालिका से गांव के ही दो युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगा है घटना बुधवार की बताई जा रही है जहां ठाड़पथरा के नजदीक जंगल में किसी कार्य से गई हुई नाबालिग को सुनसान इलाके में अकेला पाकर दो आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बताया जाता है कि पीड़िता पड़ोस के किसी गांव की रहने वाली है जो कि सीमावर्ती राज्य छग से लगा हुआ है पीड़िता ने अपने साथ घटित हुई इस घटना की आपबीती परिजनों को बताई। जिसके बाद परिजनों ने घटना की गुरुवार को रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई।

बजाग पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़िता की शिकायत पर दोनों ही आरोपियों की तलाश कर हिरासत में ले लिया है। पीड़िता की निशानदेही पर थाना प्रभारी शिवलाल मरकाम सहित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल पर जाकर घटना के संबंध में साक्ष्य एकत्रित किए गए। मामले की जानकारी देते हुए एस डी ओ पी विवेक कुमार गौतम ने बताया कि नाबालिग पीड़िता द्वारा थाने में आकर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है जिसमें दो आरोपियों समलू बैगा, रविन्द्र बैगा द्वारा पीड़िता के साथ बलात्कार की घटना कारित करने की बात सामने आई है,रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है तथा सामूहिक दुष्कर्म व पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज करविवेचना में लिया गया है।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment