—Advertisement—

जैविक खेती पर शैक्षणिक भ्रमण, बच्चों ने लिया ज्ञानवर्धक अनुभव

एडीटर: Chetram Rajpoot September 21, 2025

—Advertisement—

– जनजाति कल्याण केन्द्र महाकौशल बरगांव मे शा.उ.मा.वि.रहटा जिला उमरिया के छात्रों ने किया भ्रमण

डिंडौरी न्यूज़। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रहठा, जिला उमरिया के विद्यार्थियों को औद्योगिक भ्रमण व्यावसायिक शिक्षा (ट्रेड कृषि) के अंतर्गत जनजाति कल्याण केंद्र लाया गया। यहाँ विद्यार्थियों को कृषि से संबंधित विभिन्न प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष व प्रसिद्ध ऑर्गेनिक फार्मिंग एक्सपर्ट बिहारी लाल साहू से जैविक खेती एवं जैविक खाद बनाने की विधियों की जानकारी प्राप्त की। श्री साहू ने बच्चों को बताया कि जैविक खेती न केवल स्वस्थ जीवन के लिए उपयोगी है बल्कि यह किसानों की आत्मनिर्भरता का भी आधार है।

इसके साथ ही कृषि वैज्ञानिक योगेश राजपूत ने विशेष रूप से आधुनिक खेती की तकनीकों, टिकाऊ एवं पर्यावरण-सम्मत कृषि पद्धतियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को पारंपरिक खेती और आधुनिक संसाधनों के संतुलित उपयोग की महत्ता समझाई।

इस अवसर पर बच्चों ने प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को व्यवहारिक ज्ञान उपलब्ध कराना और उन्हें कृषि के महत्व से अवगत कराना रहा।

इस प्रकार का शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायी सिद्ध हुआ व कृषि समिति के अध्यक्ष धरम सिंह मरावी के साथ ही शिक्षकों का स्टाफ और 30 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment