—Advertisement—

Dindori News : कलेक्टर नेहा मारव्या ने एसडीएम व तहसील कार्यालय बजाग का किया औचक निरीक्षण

रिपोर्ट: Chetram Rajpoot May 23, 2025

—Advertisement—

  • राजस्व प्रकरणों की ली जानकारी

डिंडौरी |  कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या ने आज अनुविभागीय कार्यालय एवं तहसील कार्यालय बजाग का औचक निरीक्षण कर राजस्व एवं अन्य प्रशासनिक कार्यों की वस्तुस्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री अनिल कुमार राठौर, एसडीएम बजाग श्री रामबाबू देवांगन, एसडीएम डिंडौरी एवं प्रभारी सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग सुश्री भारती मेरावी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रमेश मरावी, तहसीलदार श्री भरत सिंह बट्टे सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर श्रीमती मारव्या ने कार्यालयीन निरीक्षण के दौरान राजस्व से संबंधित विभिन्न प्रकरणों की गहन समीक्षा की। उन्होंने नामांतरण, सीमांकन, बटवारा, शासकीय भूमि पर अतिक्रमण, निजी भूमि पर अवैध कब्जा, नक्शा तरमीम एवं अन्य विविध मामलों की प्रगति की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को लंबित राजस्व प्रकरणों को त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।

जिससे आम नागरिकों को परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने दस्तावेजों के संधारण, अभिलेखों की अद्यतन स्थिति तथा कार्य प्रणाली में सुधार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान कार्यालय में साफ-सफाई, पेयजल, नागरिकों के लिए बैठने की व्यवस्था का जायजा लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment