—Advertisement—

Dindori News : पुलिस अधीक्षक  ने 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को किया सम्मानित, प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया हौसला

एडीटर: Chetram Rajpoot May 8, 2025

—Advertisement—

डिंडौरी न्यूज।  माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा घोषित 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को  पुलिस  अधीक्षक द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक  श्रीमती वाहनी सिंह ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुलिस अधीक्षक कार्यालय डिण्डौरी में आमंत्रित कर प्रशस्ति पत्र प्रदान किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
 सम्मान समारोह में  विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया
 रघुवीर गौतम, पिता झाम सिंह गौतम, निवासी जाता डोंगरी, थाना समनापुर, डिण्डौरी — कक्षा 12वीं कृषि संकाय में 484/500 अंक प्राप्त कर प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया। वंशिका बड़गैया, पिता रामप्रकाश बड़गैया, निवासी डिण्डौरी — कक्षा 10वीं में 491/500 अंक प्राप्त कर प्रदेश प्रावीण्य सूची में 10वां स्थान प्राप्त किया। कौशकी कोकड़िया, पिता श्री सहज राम कोकड़िया, निवासी न्यू पुलिस लाइन डिण्डौरी — कक्षा 10वीं में 477/500 अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। पुलिस अधीक्षक श्रीमती वाहनी सिंह ने कहा कि यह विद्यार्थी पूरे जिले के लिए प्रेरणा हैं। इनका सम्मान सिर्फ उनकी मेहनत का परिणाम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ी के लिए मार्गदर्शन है।
Dindori News, Dindori Latest News Today,

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment