Big Breaking News TodayDindori NewsLatest NewsLIVE TVखेल

जिले की बेटियां जम्मू कश्मीर, उत्तर प्रदेश,पंजाब में कर रही प्रदेश का प्रतिनिधित्व

- 68 वी स्कूल गेम्स फेडरेशन फुटबॉल, बाॅलीवाल, हैण्ड वाल की राष्ट्रीय स्पर्धा में ले रहीं भाग

डिंडौरी न्यूज़। कलेक्टर  हर्ष सिंह के निर्देशन एवं सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग डॉ. संतोष शुक्ला के मार्गदर्शन में शालेय खेल कैलेंडर 24-25 के अनुसार जिले में शालेय खेलकूद की प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। 68 वीं शालेय राष्ट्रीय फुटबॉल की स्पर्धा जम्मू में जिले की खिलाड़ी छात्रा रेशमी ध्रुव पिता सुख सेन, रेखा परस्ते पिता सुनील वाॅलीबाल की स्पर्धा वाराणसी उत्तरप्रदेश में 10 से 14 दिसम्वर 2024 तक, ममता मसराम पिता वीरेंद्र सिंह, सोनम परस्ते पिता दिलीप सिंह परस्ते, हैण्ड वाल की स्पर्धा लुधियाना पंजाब में 11 से 17 दिसंबर 2024 तक आयोजित की जा रही है।
 जिसमें राजेश्वरी पिता राजेंद्र सिंह सी एम राइज विद्यालय शहपुरा की छात्राएं मध्यप्रदेश के दल से प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए भाग लें रही है। जिला क्रीड़ा अधिकारी जनजातीय कार्य विभाग श्री पी.एस. राजपूत ने बताया कि खिलाड़ी छात्रा ने विद्यालय, विकासखंड, जिला, संभाग, विभागीय राज्य एवं शालेय राज्य स्तर तक कुल सात स्तरों की प्रतियोगिताओं में भाग लिया था। जिसमें उनके खेल कौशल और दक्षता को देखते हुए विधा विशेषज्ञों ने चयनित किया है।
 06 से 10 दिसंबर 2024 तक शाजापुर, ग्वालियर, मुरैना, में विशेष कोचिंग प्राप्त करने के बाद राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए रवाना हुए। हैंडबाल कोच श्रीमती रमा साहू, वॉलीबॉल कोच अनिल लोधी, फुटबॉल कोच जागेश्वर नंदा, दिलीप सोनवानी के कुशल प्रशिक्षण, कठिन मेहनत एवं मार्गदर्शन से विद्यालय ,जिला एवं विभाग को गौरवान्वित करते हुए मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।
360_F_53554142_g8Mf4vyCSSgzNyEt01wenCc2hgQUx2YT

Chetram Rajpoot

वर्ष 2010 से जमीनी स्तर पर खोजी पत्रकारिता कर रहे हैं, भेदभाव से परे न्याय, समानता, भाईचारा के बुनियादी उसूलों के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज शासन - प्रशासन तक पहुंचाने प्रतिबद्ध हैं।

Related Articles

Back to top button