—Advertisement—

मोहन सरकार की बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, आईएएस अधिकारियों के थोकबंद तबादले

रिपोर्ट: Chetram Rajpoot August 11, 2024

—Advertisement—

 

डिंडौरी। 10 अगस्त की देर रात सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का स्थानांतरण आदेश जारी किया गया है, जिसमे 26 आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। डिंडौरी कलेक्टर विकास मिश्रा को उप सचिव, योजना आर्थिक एवं सांख्यकी विभाग में पदस्थ किया गया है, आयुक्त ग्वालियर नगर पालिका के आयुक्त रहें आईएएस हर्ष सिंह 2015 को डिंडौरी कलेक्टर बनाया है, बालाघाट से डॉक्टर गिरीश मिश्र को राजगढ़ कलेक्टर बनाया है, मंडला कलेक्टर सलोनी सिडाना को हटाकर सोमेश मिश्रा 2013 को कलेक्टर पदस्थ किया गया है।

 

 

 

डिंडौरी, मंडला, अनूपपुर,बालाघाट, विदिशा,नीमच समेत राजगढ़ जिले के कलेक्टरों को बदलकर नए अधिकारी तैनात किए गए हैं, लगभग 2 दर्जन अधिकारियों का एक साथ तबादला को मोहन सरकार की बड़ी प्रशासनिक सर्जरी माना जा रहा है।

 

 

 

एडीटर

Chetram Rajpoot

वर्ष 2010 से जमीनी स्तर पर खोजी पत्रकारिता कर रहे हैं, भेदभाव से परे न्याय, समानता, भाईचारा के बुनियादी उसूलों के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज शासन - प्रशासन तक पहुंचाने प्रतिबद्ध हैं।...