—Advertisement—

होम /

आंगनवाड़ी में स्वच्छता से खिलवाड़: 4 महीने तक टॉयलेट में बना खाना, पर्यवेक्षक पर गिरी गाज

रिपोर्ट: Chetram Rajpoot April 16, 2026

—Advertisement—

डिंडौरी न्यूज। जिले में आंगनवाड़ी केंद्र के निरीक्षण में लापरवाही पाए जाने पर जिला प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की गई है। कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया के आदेशानुसार सेक्टर मानिकपुर की पर्यवेक्षक श्रीमती लक्ष्मी शिव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सेक्टर मानिकपुर अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र डोमदादर में विगत चार माह से बच्चों के लिए शौचालय में भोजन तैयार किए जाने का मामला सामने आया था, जिससे स्वच्छता संबंधी गंभीर लापरवाही उजागर हुई।

जांच में पाया गया कि संबंधित पर्यवेक्षक द्वारा निर्धारित निरीक्षण नहीं किया गया तथा आंगनवाड़ी केंद्रों की नियमित मॉनिटरिंग में कमी रही। शासन के निर्देशानुसार सेक्टर पर्यवेक्षक को प्रति माह निर्धारित संख्या में भ्रमण करना अनिवार्य है, जिसका पालन नहीं किया गया।

इस संबंध में पूर्व में कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया था, किन्तु प्रस्तुत उत्तर संतोषजनक नहीं पाए जाने पर मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के तहत कार्रवाई करते हुए निलंबन आदेश जारी किया गया।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment