—Advertisement—

होम /

कुकर्रामठ के ललित कुमार ठाकुर ने किया स्कूल टॉप, इंजीनियर बनने का सपना

रिपोर्ट: Chetram Rajpoot April 16, 2026

—Advertisement—

डिंडौरी न्यूज । शासकीय हाई स्कूल कुकर्रामठ के छात्र ललित कुमार ठाकुर ने कक्षा 10वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 500 में से 470 अंक (94 प्रतिशत) अर्जित कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। ललित कुमार, शेरसिंह ठाकुर के पुत्र हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन से यह उपलब्धि हासिल कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

अपनी सफलता पर ललित कुमार ने इसका श्रेय अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन और माता-पिता के सहयोग को दिया। उन्होंने बताया कि नियमित अध्ययन के साथ-साथ स्व-अध्ययन (सेल्फ स्टडी) पर विशेष ध्यान देने से उन्हें यह सफलता मिली। ललित का लक्ष्य भविष्य में इंजीनियर बनना है, जिसके लिए वे आगे भी पूरी मेहनत और समर्पण के साथ तैयारी करेंगे।

विद्यालय परिवार में इस उपलब्धि को लेकर खुशी का माहौल है। शिक्षकों ने ललित की सफलता की सराहना करते हुए इसे अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया। वहीं सामाजिक कार्यकर्ताओं और ग्रामवासियों ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए ललित के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment