—Advertisement—

होम /

समनापुर उत्कृष्ट विद्यालय में रघुनंदन ठाकुर ने रचा कीर्तिमान, 97% अंकों के साथ बने टॉपर

रिपोर्ट: Chetram Rajpoot April 16, 2026

—Advertisement—

समनापुर/ डिंडौरी । शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय समनापुर के कक्षा 10वीं के छात्र रघुनंदन ठाकुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 97 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। रघुनंदन, ग्राम नानडिंडोरी निवासी कुबेर गोवर्धन ठाकुर के सुपुत्र हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन से यह उल्लेखनीय सफलता हासिल की।

अपनी इस उपलब्धि पर रघुनंदन ने इसका श्रेय अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन और माता-पिता के सतत सहयोग को दिया। उन्होंने बताया कि नियमित अध्ययन, अनुशासन और शिक्षकों के निर्देशों का पालन ही उनकी सफलता का मुख्य आधार रहा।

विद्यालय परिवार में इस सफलता को लेकर हर्ष का माहौल है। शिक्षकों ने रघुनंदन की मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए उसे अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बताया। वहीं सामाजिक कार्यकर्ताओं और ग्रामवासियों ने भी खुशी जाहिर करते हुए छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने कहा कि रघुनंदन ने न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सभी ने उनके आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं देते हुए और भी ऊंचाइयों को छूने की प्रेरणा दी।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment