—Advertisement—

हायर सेकेंडरी परीक्षा में प्रिंसराज चंदेल ने किया कमाल, 472 अंक हासिल कर बढ़ाया जिले का मान

रिपोर्ट: Chetram Rajpoot April 15, 2026

—Advertisement—

डिंडौरी न्यूज । माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश द्वारा आज घोषित हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) परीक्षा परिणाम में जिले के होनहार छात्र प्रिंसराज चंदेल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शानदार सफलता हासिल की है।

शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, डिंडोरी में अध्ययनरत छात्र प्रिंसराज चंदेल, पिता श्री प्रकाश सिंह चंदेल, ने गणित संकाय में 500 में से 472 अंक अर्जित कर न केवल विद्यालय बल्कि पूरे जिले का नाम गौरवान्वित किया है।

प्रिंसराज की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि निरंतर परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है। उनके इस शानदार प्रदर्शन से विद्यालय में खुशी का माहौल है और शिक्षकों सहित परिजनों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

विद्यालय प्रबंधन ने भी प्रिंसराज की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया है। वहीं, परिजनों ने बेटे की सफलता का श्रेय उसकी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है।

प्रिंसराज चंदेल की यह उपलब्धि जिले के अन्य विद्यार्थियों के लिए एक मिसाल है, जो उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment