—Advertisement—

Dindori News:किसान की बेटी मालती ने लहराया परचम: 10वीं बोर्ड में 490 अंक के साथ प्रदेश टॉप-10 में बनाई जगह

एडीटर: Chetram Rajpoot April 15, 2026

—Advertisement—

– संदीपनी हाई स्कूल खुड़िया की मालती पाराशर ने रचा इतिहास

डिंडौरी। माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश द्वारा घोषित कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में जिले की छात्रा कुमारी मालती पाराशर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश की प्रवीण्य सूची (टॉप-10) में 10वां स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। संदीपनी हाई स्कूल, खुड़िया की छात्रा मालती ने 500 में से 490 अंक अर्जित कर यह उपलब्धि प्राप्त की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मालती पाराशर एक सामान्य किसान परिवार से संबंध रखती हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उनके पिता श्री दशरथ सिंह पाराशर खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।

विद्यालय के प्राचार्य श्री अमर सिंह ठाकुर एवं शिक्षक दीपभान राठौर सहित समस्त शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन और निरंतर प्रोत्साहन से छात्रा ने यह सफलता अर्जित की। विशेष बात यह है कि कक्षा 10वीं की परीक्षा में डिंडौरी जिले से प्रदेश स्तर पर टॉप-10 में स्थान बनाने वाली मालती एकमात्र छात्रा हैं।

मालती की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, परिजन एवं क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है। सभी ने छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उसे शुभकामनाएं दी हैं। यह सफलता न केवल छात्रा की कड़ी मेहनत का परिणाम है, बल्कि ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों के लिए भी एक प्रेरणादायक उदाहरण है कि दृढ़ संकल्प और सही मार्गदर्शन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment