होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

नल-जल योजनाओं में देरी और खराब कार्य पर ठेकेदार नोटिस, पंचायतों को समय पर हस्तांतरण के निर्देश

akvlive.in

Published

– समनापुर विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियंता को कारण बताओ नोटिस ।

– जल जीवन मिशन के कार्य पूर्ण उपरांत नल जल योजना हस्तांतरण में रुचि न लेने वाले सरपंच ,सचिव को मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के समक्ष देना होगा स्पष्टीकरण

डिंडौरी न्यूज। जल जीवन मिशन के प्रगतिरत कार्यों एवं ग्रीष्मकालीन पेयजल व्यवस्था की समीक्षा बैठक का आयोजन कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में की गई बैठक में विकासखंड समनापुर के अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में विद्युत एस्टीमेट प्राप्त न होने के कारण जल जीवन मिशन का कार्य प्रभावित होने के कारण विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियंता को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए ।

कलेक्टर द्वारा जल जीवन मिशन योजना हस्तांतरण के पूर्व ट्रायल रन अवधि तक संविदाकार द्वारा अस्थाई विद्युत कनेक्शन प्राप्त करने के निर्देश दिए गए जिसका भुगतान संबंधित संविदाकार द्वारा किया जाएगा ।तत्पश्चात संबंधित ग्राम पंचायत के नाम से विद्युत कनेक्शन का मीटर स्थापित करने के उपरांत ही संबंधित ग्राम पंचायत द्वारा प्राप्त मीटर रीडिंग के आधार पर विद्युत बिल का भुगतान किया जावेगा। बैठक में विकासखंड डिंडौरी के ग्राम घुसिया मॉल में नल जल योजना का कार्य शीघ्र पूर्ण करने एवं निरीक्षण हेतु स्थल भ्रमण कराने के निर्देश दिए गए । विकासखंड समनापुर के ग्राम कुकर्रामठ आदि ग्राम में जल जीवन मिशन अंतर्गत कार्यरत संविदाकार जीशान अंसारी द्वारा बिछाए गए पाइपलाइन एवं अन्य अवयवों के बार-बार क्षतिग्रस्त होने ,लीकेज आदि की समस्या के कारण पेयजल प्रदाय बाधित होने पर ग्राम वासियों द्वारा सीएम हेल्पलाइन आदि के माध्यम से शिकायत दर्ज की जा रही है जिससे विभाग की छवि खराब हो रही है अतः संविदाकार जीशान अंसारी को कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत होकर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करना होगा।

 विकासखंड बजाग के ग्राम सिंहपुर में कलेक्टर महोदया के द्वारा स्थल भ्रमण के दौरान पाइपलाइन लीकेज एवं अन्य क्षतिग्रस्त कार्यों का मरम्मत कार्य शीघ्र पूर्ण कर योजना ग्राम पंचायत को हस्तांतरित करने के निर्देश दिए गए। सहायक यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा विकासखंड करंजिया के विभिन्न ग्रामों में नल जल योजनाओं हेतु कंबिनेशन नलकूप खनन मशीन की मांग की गई जिसके लिए कलेक्टर के द्वारा प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को पत्र प्रेषित कराने के निर्देश दिए गएl योजना पूर्ण उपरांत नल जल योजनाओं को ग्राम पंचायत को हस्तांतरित करने के निर्देश दिए गए ।जिन ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव के द्वारा नल जल योजना पूर्ण उपरांत हस्तांतरण में रुचि नहीं ली जा रही है ऐसे सरपंच सचिवों को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के समक्ष अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करना होगा ।

 बैठक में ग्रीष्मकालीन पेयजल समस्या निराकरण की समीक्षा की गई जिसके तहत जिले के अंतर्गत विभिन्न बसाहटों में नवीन नलकूप खनन हेतु जन सुनवाई आदि माध्यम से आवेदन प्रस्तुत किए जा रहे हैं जहां निरीक्षण उपरांत नवीन नलकूप खनन की आवश्यकता को देखते हुए शासन के निर्देशानुसार गठित नलकूप खनन समिति के द्वारा नवीन नलकूप खनन का अनुमोदन किया गया ताकि उक्त बसाहटों में पेयजल समस्या से ग्रामवासियों को निजात मिल सके। बैठक में जल गंगा संवर्धन अभियान एवं गतिशक्ति पोर्टल के प्रगति की समीक्षा की गई तथा प्रगति बढ़ाने के आवश्यक निर्देश दिए गए । जल गंगा संवर्धन हेतु आदर्श ग्राम चयन कर सूची प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए जहां जल संचय का कार्य किया जा सके । बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री अफजल अमानुल्लाह ,समस्त सहायक यंत्री,उपयंत्री सिविल एवं मैकेनिकल संकाय , उपप्रबंधक जल निगम उपस्थित हुए।

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..