—Advertisement—

MP News: मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 26 आईएएस अधिकारियों के तबादले, 13 जिलों के कलेक्टर बदले

रिपोर्ट: Chetram Rajpoot April 9, 2026

—Advertisement—

भोपाल न्यूज। मध्यप्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़े स्तर पर आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में कुल 26 अधिकारियों के स्थानांतरण किए गए हैं, जिनमें कई जिलों के कलेक्टर भी शामिल हैं।

इस व्यापक फेरबदल में शासन स्तर से लेकर जिला प्रशासन तक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। सरकार का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों में तेजी, पारदर्शिता और बेहतर समन्वय स्थापित करना बताया जा रहा है।

यहां देखे ऑर्डर

Loader Loading...
EAD Logo Taking too long?

Reload Reload document
| Open Open in new tab

– प्रमुख तबादले और नई पदस्थापनाएं

श्री कृष्ण गोपाल तिवारी को आयुक्त, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण, भोपाल बनाया गया।श्रीमती शिल्पा गुप्ता को सचिव, गृह विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई।श्री अभिषेक सिंह अब आयुक्त लोक शिक्षण होंगे।0श्री संजीव चंद्रा को आयुक्त, नर्मदापुरम संभाग नियुक्त किया गया।श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह को मुख्यमंत्री सचिवालय में सचिव बनाया गया।

– 14 जिलों में कलेक्टर बदले

रीवा, भोपाल, धार, श्योपुर, मैहर, सागर, , दमोह, सिवनी, बैतूल, मंडला, रीवा नर्मदापुरम झाबुआ सहित कई जिलों में नए कलेक्टर पदस्थ किए गए। श्री प्रतिभा पाल को कलेक्टर सागर,श्री राजीव रंजन  मीणा को कलेक्टर धार,श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी को कलेक्टर रीवा,श्री प्रियंक मिश्रा को कलेक्टर भोपाल बनाया गया। इसके अलावा कई अन्य अधिकारियों को उप सचिव, अपर सचिव एवं विभागीय प्रमुख पदों पर नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

– प्रशासनिक कसावट की दिशा में कदम

सरकार का यह कदम प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने, योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और जनता तक सेवाओं की तेज़ डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विशेष रूप से जिला स्तर पर कलेक्टरों के बदलाव से स्थानीय प्रशासन में नई ऊर्जा और जवाबदेही आने की उम्मीद है।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment