—Advertisement—

होम /

डिंडौरी में प्रशासनिक सर्जरी: तीन अधिकारियों के तबादले, तत्काल प्रभाव से आदेश लागू

रिपोर्ट: Chetram Rajpoot April 1, 2026

—Advertisement—

डिंडौरी न्यूज। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर कार्यालय द्वारा बड़ा फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के अनुसार नायब तहसीलदार एवं राजस्व अमले में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए तीन अधिकारियों के प्रभार में परिवर्तन किया गया है। यह आदेश 31 मार्च 2026 से तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया हैजारी सूची के अनुसार श्री रामप्रसाद मार्को को तहसीलदार डिंडौरी के पद से स्थानांतरित कर तहसीलदार शहपुरा (पूर्ण प्रभार) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं श्री शशांक शेण्डे, जो वर्तमान में नायब तहसीलदार (वृत शहपुर) के रूप में पदस्थ थे, उन्हें तहसीलदार डिंडौरी (पूर्ण प्रभार) का दायित्व दिया गया है।

इसी क्रम में श्री सुन्दर लाल यादव, जो प्रभारी  अधीक्षक भू-अभिलेख के साथ ही शहपुरा तहसीलदार के पद पर कार्यरत थे, उन्हें नायब तहसीलदार, वृत शहपुर के पद पर पदस्थ किया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी इस आदेश में स्पष्ट किया गया है कि प्रशासनिक कसावट और कार्यों में गति लाने के लिए यह फेरबदल किया गया है।

आदेश के साथ ही संबंधित अधिकारियों को तत्काल अपने-अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment