—Advertisement—

सड़क पर चल रही थी गैरकानूनी सवारी: डिंडौरी में प्रशासन ने कसा शिकंजा, दो बसें सीज

रिपोर्ट: Chetram Rajpoot April 1, 2026

—Advertisement—

डिंडौरी न्यूज। जिले में यात्री सुरक्षा और परिवहन नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए सघन जांच अभियान चलाया। एसडीएम डिंडौरी के निर्देशन में परिवहन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई में नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन संचालकों पर कड़ी कार्रवाई की गई।

जांच के दौरान कई यात्री वाहनों की बारीकी से जांच की गई, जिसमें दो बसें गंभीर अनियमितताओं में लिप्त पाई गईं। बस क्रमांक CG 14 P 0129, जिसके मालिक धनंजय तिवारी हैं, पर कुल 1,72,268 रुपए का टैक्स बकाया पाया गया। वहीं दूसरी बस MP 52 P 0112, जिसके मालिक आकाश केशवानी हैं, पर 34,472 रुपए का टैक्स बकाया निकला।

प्रशासनिक जांच में यह भी सामने आया कि दोनों बसें बिना वैध परमिट के संचालित हो रही थीं, जो कि परिवहन नियमों का गंभीर उल्लंघन है। इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों वाहनों को जब्त कर थाना कोतवाली में खड़ा कराया गया।

प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि यात्री सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। वाहन संचालकों से अपील की गई है कि वे सभी आवश्यक दस्तावेज पूर्ण रखें और नियमानुसार ही वाहनों का संचालन करें, अन्यथा कठोर कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

इस दौरान एसडीएम सुश्री भारती मेरावी, तहसीलदार श्री रामप्रसाद मार्को, नायब तहसीलदार श्री शशांक शेण्डे, आरटीओ अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment