होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

जिला टास्क फोर्स की बैठक में पलायन रोकने और श्रमिकों की सुरक्षा पर मंथन: ग्राम पंचायत में पंजीयन अनिवार्य

akvlive.in

Published

डिंडौरी न्यूज ।कलेक्टर सभागार में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दिव्यंशु चौधरी, पुलिस अधीक्षक, श्रीमति वाहनी सिंह , जिला श्रम कार्यलय डिंडौरी, महिला एवं बाल विकास, जिला शिक्षा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्यविभाग, अग्रणी जिला प्रंबधक एवं एनजीओ जनसाहस की उपस्थिति में जिला टास्क फोर्स समिति एवं जिला सतर्कता समिति की बैठक संपन्न हुई।

बैठक में श्रम विभाग द्वारा पिछली समिति बैठक दिनांक 05 जनवरी 2026 के बाद की गई कार्यवाहियों की जानकारी प्रस्तुत की गई। इसमें विशेष रूप से बाल श्रम एवं बंधक श्रम (उन्मूलन) अधिनियम 1976 के अंतर्गत चलाए गए जागरूकता अभियान, शिविर तथा विभिन्न स्थलों पर किए गए निरीक्षणों का विवरण शामिल रहा।

बैठक का मुख्य एजेंडा जिले से अन्य जिला एवं राज्यों में कार्य हेतु पलायन करने वाले श्रमिकों से संबंधित रहा। इस दौरान श्रम विभाग ने बताया कि बाहर काम करने जाने वाले श्रमिकों को पेसा एक्ट 1996 के तहत गठित समिति या ग्राम पंचायत में अपनी पूरी जानकारी दर्ज कराना अनिवार्य है। इसमें कार्यस्थल का पता, नियोजक (मालिक) का नाम, श्रमिकों की संख्या, नाम एवं आधार कार्ड जैसी जानकारी शामिल है।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने निर्देश दिए कि इस विषय को गंभीरता से देखते हुए सभी संबंधित निकायों को अवगत कराया जाए और सुनिश्चित किया जाए कि श्रमिक निर्धारित प्रक्रिया का पालन करें। बैठक में श्रमिकों की सुरक्षा, पारदर्शिता एवं शोषण की रोकथाम पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दियें।

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..