—Advertisement—

होम /

भक्ति और उल्लास के साथ माता के जवारे का विसर्जन, जयकारों से गूंजा गांव

रिपोर्ट: Chetram Rajpoot March 27, 2026

—Advertisement—

शहपुरा न्यूज । विकासखंड अंतर्गत ग्राम मानिकपुर में चैत्र नवरात्रि के समापन पर माता के जवारे का विसर्जन अत्यंत श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। नौ दिनों तक विधि-विधान से पूजा-अर्चना के उपरांत शुक्रवार को भव्य शोभायात्रा निकालकर जवारे का विसर्जन स्थानीय नदी-तालाब में किया गया।

प्रतिवर्ष की परंपरा अनुसार ग्राम के दुर्गा मंदिर एवं खेरमाता मंदिर में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर कलश स्थापना की गई थी। अंतिम दिन मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का विशेष श्रृंगार कर श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके पश्चात महिलाओं को क्रमबद्ध रूप से बैठाकर कलश वितरित किए गए, जिन्हें महिलाओं ने सिर पर धारण कर शोभायात्रा में भाग लिया।

शोभायात्रा के दौरान पूरे गांव में भक्ति का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। महिलाएं और श्रद्धालु कलश व जोत जवारे के साथ दुर्गा मंदिर से खेरमाता मंदिर तक भ्रमण करते हुए आगे बढ़े। इस दौरान “जय माता दी”, “जय श्रीराम” और “विश्व कल्याण हो” जैसे जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

जवारे विसर्जन के इस धार्मिक आयोजन में ग्रामवासियों की भारी सहभागिता रही। श्रद्धालुओं के उत्साह और आस्था ने पूरे कार्यक्रम को भक्तिमय बना दिया। यह आयोजन गांव की परंपरा, एकता और धार्मिक आस्था का प्रतीक बनकर सामने आया।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment