डिंडौरी न्यूज। मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक लेकर कृषि, पेयजल, कानून व्यवस्था, सुशासन एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में खाद-बीज वितरण, प्राकृतिक खेती, सिंचाई विस्तार, गेहूं उपार्जन, एलपीजी व पेयजल व्यवस्था पर जोर दिया गया। साथ ही लंबित राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण, सीएम हेल्पलाइन व ई-सेवा पोर्टल के प्रभावी उपयोग के निर्देश दिए गए।
जल गंगा अभियान, कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा, नशा उन्मूलन, सड़क सुरक्षा, साइबर जागरूकता एवं एनसीओआरडी बैठकों को नियमित करने पर भी बल दिया गया। अधिकारियों को योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन कर आमजन को अधिकतम लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए गए।










